{"_id":"64ad9c8f2b750339a708a966","slug":"allegations-of-discrimination-in-removal-of-encroachment-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9482-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को अवैध वसूली की शिकायत की
गुरुग्राम। गैलेरिया रोड, हैमिल्टन कोर्ट रोड के साथ लगी गांव चकरपुर की जमीन पर नगर निगम प्रवर्तन की टीम ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की। यहां पर कार्रवाई को लेकर भेदभाव के आरोप लगे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत भी की है।
बीते दिनों नगर निगम जोन-3 की प्रवर्तन के एसडीओ दलीप यादव के नेतृत्व में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। यहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दस से अधिक झुग्गियां बनी हुई थी। इसके साथ ही टिनशेड और पटरी पर भी अतिक्रमण था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रवर्तन टीम ने दिखावे के लिए दो-चार झुग्गियों पर पीला पंजा चला चलााया। जबकि यहां पर अवैध रूप से बनी दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में सूरज दुआ ने सीएम विंडो पर भी शिकायत की थी। निवासियों का आरोप है कि अवैध व्यावसायिक गतिविधियां से लाखों रुपये महीने की अवैध वसूली हो रही है। सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति हो जाती है। यहां पर भवन निर्माण सामग्री की दुकानें, पुरानी बाइकों की दुकान, पान, बीड़ी की दुकान, कार वर्कशॉप, आठ से दस फल की दुकानें आदि हैं। ब्यूरो