फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of Corruption and Irregularities in Development Works within the Municipal Council

Gurugram News: नगर परिषद में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप

Wed, 27 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Corruption and Irregularities in Development Works within the Municipal Council
-पार्षद ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, एसडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगर परिषद नूंह में विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड नंबर-9 की पार्षद स्वेता गुप्ता ने मुख्यमंत्री हरियाणा को शिकायत भेजकर नगर परिषद के एसडीओ/(म्युनिसिपल इंजीनियर ) जयपाल जून पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, विकास कार्यों में जानबूझकर देरी करने और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे गए दो पृष्ठों के शिकायत पत्र में पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों के टेंडर कई महीनों पहले एसडीओ कार्यालय भेजे जा चुके हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें जानबूझकर लंबित रखे हुए हैं। न तो टेंडरों को मंजूरी दी जा रही है और न ही किसी प्रकार की आपत्ति लगाकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे शहर के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद का कार्यकाल लगभग चार वर्ष पूरा कर चुका है और अब केवल एक वर्ष का समय शेष है। आगामी महीनों में आचार संहिता लागू होने की संभावना के चलते विकास कार्यों के लिए समय बेहद कम बचा है। इसके बावजूद अधिकारी की लापरवाही के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----------------
सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब :
शिकायत में यह भी कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में बनने वाली सड़कों, टाइलों और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जिन सड़कों की उम्र 20 से 30 वर्ष होनी चाहिए, वे कुछ ही महीनों में टूटने लगती हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा और अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण तक नहीं करते। एसडीओ द्वारा आज तक किसी भी ठेकेदार के खिलाफ अनियमितता को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार शिकायत देने के बावजूद मामलों को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इन्हें भेजी गई शिकायत :
इस शिकायत की प्रतियां शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग, उपायुक्त नूंह और जिला नगर आयुक्त को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed