फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of collusion on agency officials and traders

Gurugram News: एजेंसी अधिकारियों व व्यापारियों पर मिलीभगत के आरोप

Fri, 28 Apr 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of collusion on agency officials and traders
सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नई अनाज मंडी में फसल खरीद को लेकर अभी भी किसान बेहद चिंतित और परेशान हैं। सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने एक बार फिर एसडीएम कार्यालय के सामने हंगामा किया। वही खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों व व्यापारियों के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए।

क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारी मंडी के व्यापारियों के साथ मिले हुए हैं, जो जानबूझकर सरसों की फसल में कमी बताकर खरीदने से मना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी फसल 4500 से लेकर 4600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा खरीदी गई यही सरसों की फसल खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा सरकारी खाते में दिखा दी जाएगी। जिससे किसानों को सीधा 800 से लेकर 900 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। एसडीएम कार्यालय पहुंचे सैकड़ों किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव मोहन जोयल से भी फसल खरीद की गुहार लगाई। जहां मोहन जोयल ने हैंडलिंग एजेंट के माध्यम से सरसों फसल की खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जबकि व्यापारियों का कहना है कि सरसों की खरीद पर जो 270 रुपये प्रति क्विंटल की जीएसटी लागू की गई है, समझ से परे है। बाद में खरीद एजेंसी कितने दिनों बाद जीएसटी का भुगतान करेगी, कहा नहीं जा सकता। इसलिए वह एजेंसी के लिए फसलों की खरीद नहीं करेंगे। इस बारे में तावडू उपमंडल अधिकारी सिद्धार्थ दहिया का कहना है कि किसानों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं, जिनकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : एसडीएम कार्यालय परिसर में फसल खरीद को लेकर इकट्ठे हुए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed