फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegation of kidnapping and gang rape of student

Gurugram News: छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 10 May 2024 03:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation of kidnapping and gang rape of student
एक अरोपी ने छात्रा को डरा धमकाकर मंदिर में की शादी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना शहर थाना क्षेत्र की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा स्नातक में पढ़ाई कर रही है। मामले में दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा ने एक आरोपी पर जबरन शादी करने का आरोप भी लगाया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर थाना सीमा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अपने घर से परीक्षा देने के लिए कॉलेज के लिए निकली थी। आरोपी युवकों ने छात्रा के कॉलेज पहुंचने से पूर्व ही उसको जबरन अपनी गाड़ी में बिठा कर अपहरण कर लिया। आरोपी युवक छात्रा का अपहरण करने के बाद उसको गुरुग्राम स्थित एक होटल में ले गए थे। जहां दो दिनों तक रुके और दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दो दिनों के बाद एक आरोपी छात्रा को गुरुग्राम में ही अपनी बहन के घर पर ले गया। जहां पर पीड़ित छात्रा ने आरोपी की बहन को पूरी जानकारी दी। उसके बाद आरोपी छात्रा को जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर ले गए। जहां पर छात्रा को डरा धमकाकर आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। मंगलवार को पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलने के बाद किसी अनजान की मदद लेकर अपने परिजनों को फोन किया। इसकी सूचना परिजनों ने शहर थाना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने जयपुर की पुलिस से संपर्क साधकर छात्रा को परिजनों को दिलवा दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस आरोपी को जांच के लिए जयपुर ले गई है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed