फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All types of illegal encroachments should be removed from government land

सरकारी जमीन से सभी प्रकार के अवैध कब्जे हटवाए जाएं: राव नरबीर सिंह

Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
All types of illegal encroachments should be removed from government land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित सरकारी जमीनों से सभी प्रकार के अवैध कब्जों को तत्परता के साथ हटवाया जाए, ताकि ऐसी शिकायतें लेकर लोगों को प्रशासन के पास न आना पड़े। इसके अलावा जिले में चल रहे बूचड़खानों की जांच कर यह पता लगाया जाए कि ये बूचड़खाने प्रदूषण मानकों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा पाया जाता है तो उन्हें नोटिस देकर तुरंत बंद करवाने का कार्य करें। हर हालत में यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बूचड़खाने में तय मानकों की अनुपालना जरूर हो।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शिकायतें सुनने के दौरान दिए। उन्होंने बैठक में एजेंडे में शामिल 24 परिवाद सुने, जिनमें से 18 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष 6 शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एजेंडे की शिकायतों के अलावा मंत्री ने अन्य शिकायतें भी सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने गांव जटवाड़ा निवासी रणधीर सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए स्कूल की जमीन पर बने अवैध मकानों को तुरंत हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार उन्होंने गांव उलेटा निवासी इंद्रजीत की शिकायत पर पंचायत द्वारा दी गई पट्टे की जमीन का फसल खराब का मुआवजा न मिलने पर अधिकारियों को 7 दिन के अंदर समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गांव कालाखेड़ा निवासी जमील अहमद के घर को जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने की शिकायत पर इस अतिक्रमण को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव उजीना निवासी मदन साहू की शिकायत थी कि उसने मछली पालन के लिए भूमि पट्टे पर दे रखी थी, लेकिन पट्टेदारों ने मछली पालन की सब्सिडी का पैसा हजम कर पट्टा छोड़ दिया और उसे पट्टे के पैसे भी नहीं दिए, इस शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए तथा मत्स्य अधिकारी को प्रयोजन समिति की बैठक में उपस्थित न होने पर नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बैठक में पहुंचने पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्वागत किया और एजेंडे की शिकायतों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सोहना से विधायक तेजपाल तंवर, विधायक फिरोजपुर झिरका मामन खान, विधायक पुन्हाना मोहम्मद इलियास, वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, एसडीएम नूंह अंकिता पंवार, जिला नगर आयुक्त दलबीर फौगाट, एसडीएम तावड़ू जितेंद्र कुमार गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम पुन्हाना कंवर आदित्य विक्रम, नगराधीश हिमांशु चौहान, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, जिला राजस्व अधिकारी रण विजय सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed