फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All sections of society troubled by anti-people policies of BJP government said Sunita Kejriwal

हरियाणा में गरजीं सुनीता केजरीवाल: BJP सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्ग परेशान, लोग अब बदलाव के मूड में

Sun, 04 Aug 2024 06:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

जनसभा में सुनीता केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत सभी को राम राम करके की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है। जिसने दिल्ली व पंजाब को बदल कर सभी प्रकार की सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसी प्रकार की सुविधाएं आने वाले समय में हरियाणा के लोगों को भी दी जाएंगी। 

विज्ञापन
All sections of society troubled by anti-people policies of BJP government said Sunita Kejriwal
सुनीता केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

हरियाणा में आम आदमी की सरकार बनेगी। लोग वर्तमान भाजपा सरकार से त्रस्त हैं और बदलाव के मूड में हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते सभी वर्ग दुखी और परेशान हैं। जिसका खामियाजा आगामी चुनावों में भाजपा को उठाना पड़ेगा। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने कस्बे में आयोजित बदलाव जनसभा में उपस्थित जनसमूह के समक्ष कही। इस मौके पर पांच गारंटी को भी लोगों के समक्ष रखा।

विज्ञापन

रविवार को स्थानीय अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा का आयोजन किया। जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला आरम्भ हो गया था। उमस भरी गर्मी के बाबजूद भी लोग जनसभा में अंत तक जमे रहे थे। लोगों के मनोरंजन के लिए रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन था। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान व पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तैद रहे। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर आयोजक फूले नहीं समा रहे थे। मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा जनसभा में आने वाले सभी लोगों के लिए खाने व पानी की समुचित व्यवस्था की थी। सुनीता केजरीवाल के पहुंचने पर पंडाल में मौजूद लोगों ने अभिवादन स्वीकार किया। पंडाल सुनीता व अरविंद केजरीवाल के नारों से गूंज उठा था। आयोजक धर्मेन्द्र खटाना ने सुनीता केजरीवाल व आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में सुनीता केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत सभी को राम राम करके की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है। जिसने दिल्ली व पंजाब को बदल कर सभी प्रकार की सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसी प्रकार की सुविधाएं आने वाले समय में हरियाणा के लोगों को भी दी जाएंगी। किन्तु इसके लिए प्रदेश में बदलाव अत्यन्त जरूरी है। उन्होंने आप पार्टी की पांच गारंटी क्रमशः शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, फ्री बिजली, महिलाओं को एक हजार रुपये माह मानदेय से अवगत कराया और सरकार बनने पर सभी गारंटी को पूरा करके प्रदेश के लोगों को खुशहाल जीवन बिताने का वायदा किया है।

विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा किये कार्यों से मोदी सरकार जलती हैं। जिसके कारण केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। किंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। जिसका बदला प्रदेश की जनता जीत हासिल कराकर लेगी। इस अवसर पर आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, बीरू सिंह सरपंच, मुकेश डागर, डॉ. सारिका वर्मा, धीरज यादव, दिनेश यादव व निशांत आनंद आदि के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed