{"_id":"67aa4ae03e221c7a2609eb74","slug":"all-india-police-commando-competition-begins-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50468-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अखिल भारतीय पुलिस कमांडो स्पर्धा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अखिल भारतीय पुलिस कमांडो स्पर्धा का शुभारंभ
विज्ञापन
22 फरवरी को होगा समापन, महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश की कठिनतम स्पर्धाओं में से एक और एक सैनिक की शक्ति व उसके कौशल की परीक्षा लेने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो स्पर्धा का सोमवार को सीआरपीएफ कैम्पस में शुभारंभ हुआ।
बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर भाग ले रहीं टीमों द्वारा भव्य मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया और खेल को खेल भावना के साथ और उच्च प्रतिमान स्थापित करते हुए उसमें भाग लेने की शपथ ली गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि कौशल और दक्षता का मूल्यांकन करने वाली इस प्रतिस्पर्धा को आयोजित करने का दायित्व और श्रेय इस वर्ष केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को मिला है। यह आयोजन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का संयुक्त आयोजन है। इसमें सैनिक अपने युद्ध-कौशल रणनीति-कौशल और शारीरिक-कौशल के उच्चतम स्तर का प्रदर्शन करेंगे। 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में केंद्रीय सशस्त्र बलों और राज्य पुलिस की कुल 21 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें अधिकारी सहित दो सौ से अधिक प्रतिभागी विभिन्न युद्ध-विषयों पर अपने कौशल और दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।