{"_id":"656e1d3dc4124513f2001e04","slug":"akshara-singh-created-a-stir-in-bhojpuri-mahakumbh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20079-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भोजपुरी महाकुंभ में अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भोजपुरी महाकुंभ में अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल
विज्ञापन
अभिनेत्री को देखने के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रवासी एकता मंच की ओर से रविवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह पर भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । मौसम खराब होने और बूंदा बांदी के बाद भी लोग अक्षरा सिंह को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर रुके रहे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा व गुरुग्राम के निर्माण में पूर्वांचल वासियों का अहम योगदान है। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन पोस्टल सर्विसेज हरियाणा प्रदेश के पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की गुरुग्राम जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, कैनविन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डीपी गोयल, जीएवी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक, धर्म कॉलोनी ओम विहार के समाजसेवी राकेश यादव, पूर्वांचल समाज के समाजसेवी जय जय राम सिंह, श्यामा पावर के चेयरमैन आर एस ठाकुर समेत दर्जनों छठ पूजा समितियों, पूर्वांचली संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।