{"_id":"6ad516cf8a302a799b007afc","slug":"akash-and-ashish-lifted-a-540-kg-tire-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104669-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आकाश और आशीष ने उठाया 540 किग्रा का टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आकाश और आशीष ने उठाया 540 किग्रा का टायर
विज्ञापन
सोहना में 540 किलोग्राम टायर उठाओ स्पर्धा में दिखाया दम
360 ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना में रविवार को 540 किलोग्राम वजनी टायर उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पलवल के पारोली गांव निवासी आकाश बोकन और कादरपुर निवासी आशीष दायमा ने 540 किग्रा का भारी-भरकम टायर उठाकर प्रतियोगिता अपने नाम की। आयोजकों ने उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसमें दिल्ली, मेवात, फरीदाबाद, मेरठ, पलवल, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 360 युवाओं ने हिस्सा लिया।
इसका आयोजन सोहना नगरपरिषद के पार्षद संदीप सिंगला ने किया था। पार्षद संदीप सिंगला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद लेखराज, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग और समाजसेवी विजय अग्रवाल मौजूद रहे।