फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ajmer-Chandigarh Vande Bharat train will be canceled on June 9

Gurugram News: नौ जून को रद्द रहेगी अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन

Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Ajmer-Chandigarh Vande Bharat train will be canceled on June 9
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन

पूजा एक्सप्रेस और अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का खातीपुरा रेलवे स्टेशन से होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनों का नौ जून को मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, अजमेर से चंडीगढ़ के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 20977-78 नौ जून को रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बताया कि गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
कई ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द रहने के कारण काफी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12414 आठ जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर-12413 अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा नौ जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12015 नई दिल्ली-अजमेर रेल सेवा नौ जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर-12016 अजमेर-नई दिल्ली रेल सेवा नौ जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ऐसे में इन ट्रेनों में अजमेर या जयपुर तक टिकट करवा चुके यात्रियों को खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed