फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air Quality index 325 in city

लगातार दूसरे दिन आबोहवा रही खराब, एक्यूआई 325

Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Air Quality index 325 in city
गुरुग्राम। शहर में लगातार दूसरे दिन आबो-हवा खराब रही। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 बना रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले 4 सस्पेंडेड पर्टिकुलेट मैटर (एसपीएम) कम है।
विज्ञापन

वाहनों के दबाव और बख्तावर चौक समेत अन्य चौराहों पर रोज लगने वाले जाम के कारण सेक्टर-51 इलाके में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा। यहां शाम 5 बजे एसपीएम 384 दर्ज किया गया। वहीं प्रदूषण के मामले में टेरी ग्राम का इलाका दूसरे नंबर पर रहा। यहां एक्यूआई 337 रहा। विकास सदन में एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। शनिवार को ग्वाल पहाड़ी इलाके में प्रदूषण सबसे कम रहा। यहां एक्यूआई 252 दर्ज हुआ। हालांकि यह स्थिति भी स्वास्थ्य के लिहाज से खराब मानी जाती है। एक तरफ प्रदूषण दिनोंदिन रफ्तार पकड़ रहा है, वहीं इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कवायद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

उधर, अलग-अलग इलाकों में मलबा व कूड़ा डाला जा रहा है, जो प्रदूषण को बढ़ा रहा है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग सुबह पार्कों में जाने व मॉर्निंग वॉक आदि से भी परहेज कर रहे हैं। तापमान भी तेजी से नीचे आ रहा है। इस कारण सुबह-शाम प्रदूषण सबसे ज्यादा रहता है। इस समय पीएम 2.5 व पीएम 10 सतह पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed