{"_id":"60e305f58ebc3ebf1f1f2b64","slug":"air-hostess-died-due-to-excessive-bleeding-gurgaon-news-noi5916343129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक रक्त स्राव से एयर होस्टेस की हुई थी मौत, परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक रक्त स्राव से एयर होस्टेस की हुई थी मौत, परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। एयर होस्टेस की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत का मामला गहराता जा रहा है। जांच के लिए गठित एसआईटी को अस्पताल प्रबंधन ने अधिक रक्त स्राव होने से उसकी मौत का कारण बताया है जबकि परिजन सीधे तौर पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की बात कह रहे हैं।
दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में रहने वाली रोजी संगमा मूल रूप से नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली है। 23 जून की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे उपचार के लिए पहले पालम विहार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर खर्च अधिक आने की बात सुनकर परिजन उसे सेक्टर दस क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के जीजा शेखर गांगुली ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही से हुई है। आरोप है कि गुरुग्राम पुलिस ने जानबूझ कर उसके शव का पोस्टमार्टम दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में कराया।
एसआईटी में शामिल एसीपी क्राइम प्रीत पाल का कहना है कि अब तक उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस टीम ने अपने स्तर पर जांच की है। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसके उपचार की पूरी जानकारी दी गई है। प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि जब उसे दाखिल कराया गया था। तब उसका हीमोग्लोबिन का स्तर चार था। इससे उसके रक्त स्राव की बात कही जा रही है। अब तक की छानबीन में यहां का कोई अपराध बनता नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
ये है आरोप
एयर होस्टेस की मौत के मामले में उसके जीजा का कहना है कि किसी मरीज को आईसीयू में आइसक्रीम कैसे खिलाया जा सकता है। उसका लाइव वीडियो उनके पास है। वह कहते हैं कि उन्हें कापसहेड़ा पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद वह अगला कदम उठायेंगे।
राजनीतिक रूप लेता जा रहा है मामला
एयर होस्टेस व उसके भतीजे सैमुअल संगमा के आत्महत्या करने के मामले में नार्थ ईस्ट के लोग विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभियान चला रखा है। असम के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु की ओर से हस्तक्षेप किया गया है। इसके साथ ही मेघालय सरकार की ओर से भी पैरवी की जा रही है।
एयर होस्टेस की मौत के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम किया गया है। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। उसे जांच के दौरान किसी तरह की आवश्यकता होगी तो गुरुग्राम पुलिस उसकी मदद करेगी। जितना मामला गुरुग्राम से जुड़ा है, उसकी जांच हो गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी भी मिल चुकी है।
- प्रीतपाल, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।