फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ahir community boycotted the film 120 Bahadur.

Gurugram News: अहीर समाज ने फिल्म 120 बहादुर का किया बहिष्कार

Fri, 21 Nov 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ahir community boycotted the film 120 Bahadur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। अहीर समाज ने अदालत की ओर से पूरी तरह से न्याय न पाते हुए बृहस्पतिवार को फिल्म 120 बहादुर का सामूहिक बहिष्कार किया है।
उनका कहना है कि समाज के लोग अहीरवाल क्षेत्र से शहीद हुए उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह इसके खिलाफ सात दिन के भीतर अपनी बात कहेंंगे। अहीर रेजीमेंट के संस्थापक अरुण यादव ने कहा अदालत ने उनकी बात पर बोर्ड का गठन जरुर किया मगर वह उनके जवाब से सुंतष्ट नहीं है। ऐसे में पहले फिल्म के बहिष्कार की घोषणा की गई और आगे उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
बता दें कि समाज के लोगों ने इस मांग को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को भी ज्ञापन सौंपा था। उनकी मांग थी कि फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए। अहीर समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म में उनकी वीरता और बलिदान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावना आहत हुई है। इस मुद्दे पर अहीर समाज का कहना है कि वे अपनी संस्कृति और इतिहास को किसी भी तरह के अपमान से बचाने के लिए एकजुट हैं। बृहस्पतिवार को प्रमुख रूप से अरुण यादव संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा संस्थापक धर्म सिंह नम्बरदार बादशाहपुर सतीस पार्षद नवादा सूरज सिंह नम्बरदार मानेसर बलबीर मास्टर मानेसर रविन्द्र पार्षद खोह कंवरलाल यादव धर्मपाल यादव नाहरपुर रामकुवार संरपच रामकुवार संरपच बाम्डौली राजपाल यादव वजीराबाद महेन्द्र सिंह पटवारी जरनेल कलवाड़ी प्रहलाद नवादा आदि रहे।
विज्ञापन






फिल्म से होने वाली आय का हिस्सा शहीद परिवार को मिले

गुरुग्राम। अहीर समाज के लोगों में अलग-अलग तरह का आक्रोश है। उनका कहना है कि इस फिल्म से होने वाली आय का कुछ हिस्सा शहीद परिवार को भी मिले। इसके साथ ही फिल्म में उनको श्रंद्वाजलि पूरी तरह से दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed