फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After the complaint, the girl students got scared and stopped going to school.

Gurugram News: शिकायत के बाद सहमी छात्राएं, स्कूल जाना छोड़ा

Sat, 16 May 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
After the complaint, the girl students got scared and stopped going to school.
स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं ने लगाए थे गलत भाषा प्रयोग करने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के एक स्कूल में छात्राओं के साथ गलत भाषा प्रयोग करने के मामले का असर अब छात्राओं की पढ़ाई पर भी दिख रहा है। जिन छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, वे बीते कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रहीं हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्राएं मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही हैं।


उधर, मामले में घिरे शिक्षक की ड्यूटी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाई गई थी, लेकिन जानकारी के अनुसार वह बीते चार दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। शिक्षा विभाग इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगा। इधर, पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की टीम छात्राओं के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच समिति ने स्कूल प्रशासन और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। दूसरी तरफ अभिभावकों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed