{"_id":"69a050300064e7cd510fad32","slug":"after-struggle-there-was-peace-in-the-examstudents-reached-the-centre-and-gave-the-mathematics-paper-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80886-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: संघर्ष के बाद सुकून की परीक्षा...केंद्र पर पहुंचे छात्रों ने दिया गणित का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: संघर्ष के बाद सुकून की परीक्षा...केंद्र पर पहुंचे छात्रों ने दिया गणित का पेपर
विज्ञापन
11 छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होने का मामला, विद्यार्थी बोले-सामान्य था पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कई दिन की अनिश्चितता और भविष्य को लेकर चले संघर्ष के बाद बृहस्पतिवार को आखिरकार 11 छात्र अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और गणित की परीक्षा दी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडमिट कार्ड जारी होने से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर हलचल रही, लेकिन बच्चों के चेहरों पर घबराहट की जगह आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे विद्यार्थियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और शांतिपूर्ण माहौल में पेपर दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकले छात्रों ने गणित के प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य बताया। उनका कहना था कि पेपर सिलेबस के अनुसार था और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए संतुलित रहा।
-- -- -- -- -- -- --
पेपर एनसीईआरटी के अनुसार ही आया
पेपर सिलेबस के अनुसार था और इस पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वैसे पेपर एनसीईआरटी के अनुसार ही आया था। - तेजस्वी, छात्र
पेपर का स्तर सामान्य था। सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न के अनुसार तैयारी की थी, उसी हिसाब से प्रश्नपत्र काफी आसान लगा। कई प्रश्न प्रैक्टिस सेट से मिलते-जुलते थे, जिससे पेपर हल करने में आत्मविश्वास बना रहा। - उर्मिका, छात्र