{"_id":"65c0057a4dcfa5259707aebf","slug":"after-hitting-the-car-the-truck-crushed-the-young-man-chasing-him-died-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24720-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने पीछा कर रहे युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने पीछा कर रहे युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
चालक ट्रक को छोड़कर हुआ फरार, दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने कार में टक्कर मारने के बाद पीछा कर रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं कुछ दूर जाकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के कापड़ीवास निवासी वेद प्रकाश ने कहा कि वह धारूहेड़ा की द्वारकाधीश सोसाइटी में परिवार सहित रहता है। उसका दोस्त गुरुग्राम के मोकलवास निवासी सुरेश कुमार यादव भी उनकी सोसाइटी में रहता था। दोनों ही अपनी-अपनी कार से एक दोस्त की बेटी के सगाई समारोह में गुरुग्राम के चंदू बुडेढ़ा गए थे। वापसी के दौरान सुरेश की कार उससे आगे चल रही थी। रात करीब दस बजे सिंधरावली पुल क्रॉस करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सुरेश कुमार की कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में नुकसान हुआ लेकिन सुरेश को चोट नहीं लगी। वहीं सुरेश ने जब ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक ने कार में साइड मार दी। सुरेश कार से उतरा और ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे कुचल दिया। वहीं चालक ट्रक को कुछ दूर आगे एक ढाबे के निकट छोड़कर फरार हो गया। सुरेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।