फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After converting the rape victim to another religion, she was also forced into prostitution

Gurugram News: दुष्कर्म पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने के बाद देह व्यापार भी कराया गया

Sun, 13 Jul 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
After converting the rape victim to another religion, she was also forced into prostitution
छांगुर बाबा मामले में रिमांड पर चल रहे भाई-बहन से पूछताछ जारी, धर्म परिवर्तन के लिए ले जाने वाली महिला शाबिया की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन



सोनू यादव
फरीदाबाद। मुजेसर थाना एरिया की दुष्कर्म पीड़िता युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे देह व्यापार भी कराया गया। युवती का कहना है कि दिल्ली में जब उसे आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा हुआ था तो उसे अक्सर नेहा खान देह व्यापार कराने के लिए स्पा सेंटर ले जाती थी। नेहा ऐसा अपने भाई आमिर हुसैन की जमानत याचिका के लिए वकील को फीस देने के नाम पर जबरन करवाती थी। युवती का कहना है कि उसे काफी बार स्पा सेंटर ले जाकर ऐसा करवाया गया।

वहीं मामले में गिरफ्तार आमिर हुसैन और नेहा खान से रिमांड के दौरान पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। इनसे इस मामले में एक अन्य आरोपी महिला शाबिया के बारे में पूछा जा रहा है। आरोप है कि शाबिया ही आरोपियों को इनके परिवार व दुष्कर्म पीड़िता युवती के साथ धर्म परिवर्तन के लिए छांगुर बाबा के पास लेकर गई थी। शाबिया नामक ये महिला यूपी बदायूं की रहने वाली बताई गई है। पुलिस टीम इसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता युवती की अश्लील वीडियो व फोटो मोबाइल से लिए थे। इसी के आधार पर वे युवती को ब्लैकमेल भी करते थे। ये मोबाइल आरोपी आमिर हुसैन ने यूपी बदायूं के अपने गांव ददमई में छुपाया हुआ है। केस की जांच के दौरान पुलिस टीम ये मोबाइल भी बरामद करेगी। मामले में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी आमिर हुसैन व उसकी बहन नेहा खान का मोबाइल भी बरामद किया है। इनके मोबाइल की भी टीम जांच कर रही है। इससे ये पता लगाया जा रहा है कि ये किन-किन लोगों के संपर्क में थे और इनके अन्य कौन साथी धर्म परिवर्तन के इस रैकेट से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर
मुजेसर थाना पुलिस ने मामले में 8 जुलाई को एफआईआर दर्ज की। मामले में युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में जब वो 16 साल की थी तो सहेली नेहा खान ने अपने भाई आमिर हुसैन से दोस्ती कराई थी। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली में छांगुर बाबा के पास परिचित महिला के साथ ले गए। युवती व परिवार ने केस कराया तो फिर से उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली ले गए और वहां कई महीनों तक रखे। नेहा खान उसे कुरान की आयतें व अन्य लिखकर देती थी। दिनभर वो याद कर सुनाने के बाद ही उसे खाना दिया जाता था। दिल्ली में दिल्ली पुलिसकर्मी नवाब खान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की भी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed