{"_id":"6866cb73403807874b040aae","slug":"after-clean-city-indore-will-now-become-green-and-digital-city-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61439-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्लीन सिटी के बाद अब ग्रीन व डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्लीन सिटी के बाद अब ग्रीन व डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के सत्र में इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त शिवम वर्मा की टीम ने शहर के स्वच्छता में नंबर एक का खिताब बरकरार रखने का मूल मंत्र देशभर से आए नगर निकायों के सदस्यों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि 85 वार्डों के शहर इंदौर में हर व्यक्ति सफाई के प्रति जागरूक है।
सभी लोग अपने घरों की सफाई की तरह अपने मोहल्लों, गली और आसपास के क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था की पूरी तरह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हर दिन सुबह छह बजे से सफाई मित्र अपने दायित्व का निर्वहन करने में लग जाते हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वच्छता कार्य की पूर्ण रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। प्रत्येक गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। कोई भी कचरा गाड़ी 10 मिनट भी लेट होने पर संबंधित ड्राइवर से जवाब-तलब किया जाता है। एक वर्ष में नियमों की अवहेलना करने वालों पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। ब्यूरो