{"_id":"5d41c7bc8ebc3e6cc17cb6b3","slug":"after-auto-accident-class-7-student-was-dead-gurgaon-news-noi4524767140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारा खाकर लौट रहे छात्र की ऑटो पलटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारा खाकर लौट रहे छात्र की ऑटो पलटने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो पलटने से कक्षा सातवीं केछात्र की मौत
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक कैंटर की टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो में सवार सातवीं कक्षा के छात्र की दबने से मौत हो गई। इस घटना में ऑटो चालक व मृतक का भाई बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गांव हयातपुर निवासी सातवीं कक्षा का छात्र महाशिवरात्रि का भंडारा खाने के लिए अपने छोटे भाई के साथ गांव मेवका गया था। भंडारा खाने के बाद वह ऑटो में बैठकर घर लौट रहा था। जब ऑटो हयातपुर रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।
तेज टक्कर से ऑटो पलटा, जिससे छात्र ऑटो के नीचे दब गया जबकि ऑटो का चालक व छात्र का भाई बच गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने ऑटो को सीधा कर छात्र को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
---