फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After asking for OTP, Rs 85,000 was transferred from the credit card of a sanitation worker.

Gurugram News: ओटीपी पूछकर सफाईकर्मी के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए 85 हजार रुपये

Sun, 28 Sep 2025 06:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
After asking for OTP, Rs 85,000 was transferred from the credit card of a sanitation worker.
गुरुग्राम। जालसाज ने मारुति कंपनी में सफाईकर्मी से ओटीपी पूछकर उसके क्रेडिट कार्ड से 85,826 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पश्चिम बंगाल के कालीगंज नादिया निवासी लालूदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर क्षेत्र स्थित मारुति कंपनी में सफाईकर्मी है और बास कुशला गांव में रहता है। 22 सितंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने मोबाइल पर आए क्रेडिट कार्ड संबंधी ओटीपी के बारे में पूछा और इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 85,826 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। पीड़ित लालू दास ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed