फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   after 8 years, getting not house, protest of hrera gurugram

साल बाद भी नहीं मिला घर, खरीदारों ने हरेरा के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
after 8 years, getting not house, protest of hrera gurugram
गुरुग्राम हरेरा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आईएलडी ग्रीन निवेशक - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित आईएलडी ग्रीन परियोजना के निवेशकों ने शुक्रवार को हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के बाहर प्रदर्शन किया। खरीदारों ने प्रदर्शन के दौरान जल्द से जल्द परियोजना के निर्माण और घर पर कब्जा दिलाने की मांग की। शुक्रवार को हरेरा के बाहर कड़ी धूप में बड़ी संख्या में निवेशकों ने हाथ में तख्तियां इत्यादि लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, हरेरा कार्यालय बंद होने के कारण खरीदारों की किसी से भी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खरीदारों ने बताया कि 2008 में परियोजना लांच होने के बाद तेजी से बुकिंग शुरू कर दी गई थी। बिल्डर ने 2012 में घर पर कब्जा देने की बात कही थी लेकिन 8 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिल सका है। खरीदारों के मुताबिक बुकिंग के बाद बिल्डर 80 से 95 फीसदी धनराशि वसूल कर चुका है। बावजूद इसके लोग अभी घर के लिए तरस रहे हैं। वहीं, कई खरीदार तो ऐसे हैं जिन्होंने बैंक से लोन ले रखा है, जिसकी ईएमआई जा रही है लेकिन घर मिलने की कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

हरेरा की कार्यशैली से भी नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान खरीदारों में हरेरा की लचर कार्यशैली के प्रति भी लोगों में खासी नाराजगी दिखी। खरीदारों ने बताया कि वर्षों तक निर्माण कार्य ठप रहने के बाद पिछले साल आईएलडी ग्रीन बायर एसोसिएशन ने हरेरा की शरण ली। तब से अब तक 3 सुनवाई हो चुकी है, जिसमें हरेरा ने बिल्डर को निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए पैसा जमा करने का भी निर्देश दिया है लेकिन बिल्डर आदेशों को नहीं मान रहा है। वहीं, हरेरा भी आदेशों के क्रियान्वयन को लेकर कोई खास कार्रवाई नहीं रहा है। इस दौरान राजन सोनी, निधि चावला व वरुण समेत बड़ी संख्या में खरीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed