फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   after 26 days, report is positive

26 दिन बाद सौंपी रिपोर्ट, आई पॉजिटिव

Mon, 29 Jun 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
after 26 days, report is positive
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य विभाग की लगातार लापरवाही सामने आ रही है। जांच के लिए लैब नागरिक अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद लोगों को जांच की रिपोर्ट देरी से दी जा रही है। ऐसा एक मामला रोडवेज डिपो में सामने आया है। तीन जून को रोडवेज कर्मचारियों ने कोरोना जांच नागरिक अस्पताल में करवाई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट विभाग ने 29 जून को सौंपी है।
विज्ञापन

दस में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच करवाने के बाद से सभी रोडवेज कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे हैं। कर्मचारियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से रोडवेज में हड़कंप मच गया है। दरअसल, प्रवासियों को छोड़ने के लिए काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी गए थे, लेकिन विभाग की तरफ से किसी भी कर्मचारी की जांच नहीं करवाई गई और ना ही उन्हें आइसोलेट के लिए अवकाश दिया गया। जब कर्मचारियों ने खुद ही अपनी जांच करवाई तो स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट देने में समय लगा दिया।
विज्ञापन

तीन जून को कर्मचारियों ने अपनी जांच सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में जांच करवाई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट विभाग ने 29 जून को सौंपी है। दस में से तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 26 दिनों में कर्मचारियों ने पूरे डिपो के कर्मचारियों और अधिकारियों के भी संपर्क में आ चुके हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण कर्मचारी ने अपने परिवार के साथ साथी कर्मचारियों की संपर्क में आए हैं। इसका जिम्मेवार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो भी इतने समय के बाद इसको लेकर सीएमओ से बात की गई है। इनके संपर्क में आए कर्मचारियों की जांच करवाई जाएगी।
- अन्नू श्योकंद, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed