फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   African citizen arrested with 285 grams of smack worth Rs 31 lakh

Gurugram News: 31 लाख की 285 ग्राम स्मैक के साथ अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
African citizen arrested with 285 grams of smack worth Rs 31 lakh
स्कूटी पर सवार होकर मेवात में बेचने आ रहा था नशीला पदार्थ
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट व विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज।

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सीआईए टीम ने एक विदेशी नागरिक को मादक पदार्थ के साथ दबोचा है। आरोपी से बरामद 285.42 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को तावडू सोहना मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वह स्कूटी पर सवार होकर स्मैक को मेवात में बेचने के लिए आ रहा था। इसकी पहचान चिजिओके पुत्र आर्थर मूल निवासी असावा डेल्टा राज्य, नाईजीरिया, पश्चिम अफ्रीका व वर्तमान पता विकासपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तावडू सीआईए प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु एक टीम सोमवार देर शाम तावडू सोहना मार्ग पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली की दिल्ली के विकासपुरी में रह रहे अफ्रीकी नागरिक चिजिओके स्मैक की तस्करी में संलिप्त है। वह स्कूटी पर सवार होकर मेवात में स्मैक बेचने के लिए आएगा। सूचना के मुताबिक सोहना मार्ग केएमपी पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। उसी दौरान दिल्ली नंबर की एक स्कूटी सोहना की ओर से आई। जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने मुड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान चिजिओके के रूप में बताई। वहीं, नियम अनुसार तलाशी लेने पर उससे एक पॉलिथीन मिली। जिसमें मादक पदार्थ मिला। इसक पुष्टी 285.42 ग्राम स्मैक के रूप में हुई। सीआइए प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 31 लाख रुपये है। आरोपी के पास कोई पासपोर्ट भी नहीं था। वह किस प्रकार देश में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और इसके तार मेवात में किन नशा तस्करों से जुड़े थे। इसकी जांच की जा रही है। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी नशा तस्कर को नियम अनुसार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed