फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Advocates blocked the road demanding chambers

Gurugram News: अधिवक्ताओं ने चैंबर की मांग को लेकर लगाया जाम

Fri, 05 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates blocked the road demanding chambers
एसडीएम से मुख्यमंत्री से मिलवाने के आश्वासन के बाद हटे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस परिसर में चैंबर देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता अदालत परिसर के बाहर सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं की तरफ से लगाए गए जाम के कारण राजीव चौक से लेकर सुभाष चौक तक यातायात बाधित रहा। दूसरी तरफ से सोहना बस अड्डे तक जाम पहुंच गया। दो घंटे तक जाम लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी अधिवक्ताओं को एक तरफ करके वाहनों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। अधिवक्ताओं को समझाने के लिए एसडीएम प्रदीप चहल पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद अधिवक्ता सड़क से हट गए। अपनी मांगों को लेकर दो दिन तक अधिवक्ता भूख हड़ताल पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी बार गुरुग्राम की ही है। जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम में 10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता रजिस्टर्ड है। अधिवक्ताओं के पास चैंबर और सीटों की काफी कमी है। ऐसे में अधिवक्ता काफी समय से टावर ऑफ जस्टिस में अधिवक्ताओं के लिए जगह आरक्षित करने की मांग करते रहे हैं। अधिवक्ताओं की सीटों की कमी को देखते हुए मांग है कि टावर ऑफ जस्टिस परिसर में अधिवक्ताओं के लिए जगह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम की तरफ से आश्वासन मिला है कि उनकी मांग जिला उपायुक्त के सामने रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री से भी मिलवाया जाएगा। अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो अगली बार दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन किया जाएगा।
- निकेश राज यादव, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed