फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Advocate son of retired judge became victim of sextortion

Gurugram News: रिटायर्ड जज का एडवोकेट बेटा बना सेक्सटॉर्शन का शिकार

Mon, 12 Jun 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Advocate son of retired judge became victim of sextortion
रिटायर्ड जज का एडवोकेट बेटा बना सेक्सटॉर्शन का शिकार
विज्ञापन

पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
रिटायर्ड जज ने थाने में दी शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर ठगों ने सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त जज के एडवोकेट बेटे को वीडियो साइबर ठगों ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बना लिया। पहले वीडियो कॉल करके फंसाया गया, फिर आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करके ठगों ने धमकाया कि अगर उन्हें पैसे नहीं दिए तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। अपनी सामाजिक साख बचाने के लिए पीड़ित ने पैसे भी दिए। इसके बावजूद ठगों ने उपरोक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिटायर्ड जज की शिकायत पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड सेशन जज ने कहा कि उनका बेटा एडवोकेट है। 11 जून को वह बेटे के साथ घर के साथ बने ऑफिस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान बेटे के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल को उठाते ही एक महिला दिखाई दी, जिसने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इस पर बेटे ने कॉल को काट दिया। इसके बाद फोन करने वाली महिला ने बेटे के पास आपत्तिजनक वीडियो भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि यह आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर भी वायरल कर दिया गया है। कुछ ही देर में उसे एक दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसने उनकी छवि को खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से की थी। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके मोबाइल को हैक भी कर लिया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed