फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Adopt cleanliness, drive away disease campaign

Gurugram News: सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान चलाया

Sat, 19 Jul 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Adopt cleanliness, drive away disease campaign
फोटो-
विज्ञापन


- नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त और पार्षद ने नागरिकों से स्वच्छ व स्वस्थ गुरुग्राम अभियान में सहयोग व योगदान का किया आह्वान



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गांव तिगरा स्थित सामुदायिक केंद्र में सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।



इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रथम चंद्र वशिष्ठ एवं प्रवीन चंद्र वशिष्ठ ने उपस्थिति दर्ज कराई। नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने संचालन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम कला सदन संस्था के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें उन्होंने आम जनता को स्वच्छता के महत्व और व्यक्तिगत जिम्मेदारी को रेखांकित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि साफ-सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन




अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों से घर में दो कूड़ेदान रखने की अपील की गई, एक सूखे कचरे के लिए एवं दूसरा गीले कचरे के लिए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश भी जोरदार तरीके से दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और हाथ धोने के महत्व पर जानकारी दी गई, ताकि सभी लोग स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना सकें। इस सफल आयोजन में गांव तिगरा के स्थानीय नागरिकों, आरडब्ल्यूए सेक्टर-46 के प्रतिनिधियों एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। उनकी सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली और सार्थक बनाया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छ भारत की ओर पहला कदम हर व्यक्ति की जागरूकता और सहभागिता से ही संभव है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed