{"_id":"6879380ea3c4123ada06d579","slug":"admission-process-for-second-and-third-year-begins-admission-will-be-available-till-july-30-gurgaon-news-c-1-1-noi1388-3178688-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 30 जुलाई तक मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 30 जुलाई तक मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
- एक अगस्त से विलंब शुल्क के साथ मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (2025-26) में द्वितीय/तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशालय की ओर से दाखिले आठ जुलाई से शुरू कर दिए गए हैं, जो 30 जुलाई तक चलेंगे। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जिले के सभी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। पत्र सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर में द्वितीय व तृतीय वर्ष में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू कर दी गई थी। सभी कॉलेजों के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल यानी www.admissions.high-ereduhry.ac.in के माध्यम से प्रवेश लेना अनिवार्य है। दूसरे और तीसरे वर्ष में छात्रों का प्रमोशन केवल पोर्टल पर ही किया जाएगा।
दाखिले का शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार प्रवेश पोर्टल 30 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश के लिए खुला रहेगा। एक अगस्त से विलंब शुल्क के साथ प्रवेश मिलेगा। इसके तहत एक से सात अगस्त तक विलंब शुल्क 100 रुपये लिया जाएगा। उसके बाद 8 से 14 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
यहां से लें मदद
हेल्पडेस्क प्रवेश संबंधी किसी भी ईमेल आईडी से संबंधित प्रश्न के लिए, छात्र टोलफ्री नंबर 1800-180-2133 पर संपर्क कर सकते हैं।