Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission camp in women's ITI, daughters made aware to become self-reliant

Gurugram News: महिला आईटीआई में प्रवेश कैंप, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक

Tue, 26 May 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Admission camp in women's ITI, daughters made aware to become self-reliant
- तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं, 2 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) गुरुग्राम में सत्र 2026-27 के प्रवेश को लेकर जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में छात्राओं और अभिभावकों को कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि 8वीं, 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह अच्छा अवसर है। आईटीआई में प्रवेश शुल्क 545 रुपये और मासिक फीस केवल 30 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ छात्राओं को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की नि:शुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कैंप के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान के अनुसार छात्राओं को 1000 रुपये की टूल किट सहायता, वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होने पर 2500 रुपये की गर्ल प्रमोशन स्कीम, मुफ्त बस पास और नि:शुल्क हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा संस्थान में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्राओं को प्रतिमाह 9600 रुपये तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा। प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed