फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administrative and legislative efficiency of officers improved

Gurugram News: अधिकारियों की प्रशासनिक एवं विधायी दक्षता की गई बेहतर

Sat, 06 Dec 2025 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Administrative and legislative efficiency of officers improved
गुरुग्राम। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) की ओर से हरियाणा विधानसभा के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की प्रशासनिक एवं विधायी दक्षताओं को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण में कुल 41 अधिकारियों, जिनमें सचिव, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, विधि अधिकारी, समिति अधिकारी, मीडिया एवं संचार अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की प्रशासनिक एवं विधायी दक्षताओं को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा की संरचना, कार्यप्रणाली एवं प्रक्रियात्मक नियम, प्रभावी संप्रेषण, प्रोटोकॉल एवं समन्वय प्रथाए, तनाव प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।। शनिवार को समापन समारोह के दौरान हिपा महानिदेशक मनोज यादव ने अधिकारियों की प्रतिबद्धता एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed