फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration's claim: Six model roads to become 'smart' within just four months of fund allocation.

प्रशासन का दावा: आवंटन के बाद सिर्फ चार महीने में स्मार्ट होंगी छह मॉडल सड़कें

Sat, 12 Sep 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Administration's claim: Six model roads to become 'smart' within just four months of fund allocation.
सड़कों पर लगेंगे वीएमडी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट, हरियाली का भी पूरा ध्यान होगा
विज्ञापन

नंबर गेम - 7.05 करोड़ रुपये की निविदा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की प्रमुख छह सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन मार्गों पर आधुनिक यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सूचना प्रणाली स्थापित करने के लिए करीब 7.05 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। योजना के तहत छह मॉडल रोड पर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी), पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि कार्य आवंटित होने के बाद एजेंसी को इसे चार माह में पूरा करना होगा। इन सड़कों पर हरियाली का भी पूरा ध्यान होगा।
जीएमडीए यातायात पुलिस के साथ मिलकर इन छह मार्गों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित कर रहा है। इसके लिए सड़क की लेन मार्किंग, पैदल पार पथ, ट्रैफिक सिग्नल और पैदल यात्री सिग्नल समेत अन्य जरूरी यातायात सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। मॉडल रोड के लिए चयनित मार्गों में एमजी रोड (इफ्को चौक से सिकंदरपुर), हैमिल्टन कोर्ट रोड, व्यापार केंद्र रोड, अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-29 सिग्नेचर टावर रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर रोड और मेदांता रोड शामिल हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रमुख स्थानों पर बड़े आकार की वीएमडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन पर यातायात की स्थिति समेत अन्य आवश्यक सार्वजनिक सूचनाएं प्रदर्शित की जा सकेंगी। इन डिस्प्ले को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से संचालित करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे यातायात की स्थिति के अनुसार वास्तविक समय में संदेश और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जा सकेंगे। मॉडल रोड के प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी कॉल प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे। आपात स्थिति में व्यक्ति कॉल प्वाइंट पर लगे बटन के माध्यम से पुलिस से तत्काल संपर्क कर सकेगा। प्रस्तावित व्यवस्था को जीएमडीए के कमांड सेंटर और स्थानीय पुलिस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। सड़क दुर्घटना, किसी आपात स्थिति या अन्य जरूरत के समय तत्काल सूचना पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जगह से होगा सार्वजनिक उद्घोषणा का नियंत्रण
सड़कों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाने से यातायात पुलिस को मौके पर जाकर बार-बार निर्देश देने की जरूरत कम होगी। कमांड सेंटर से सड़क पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों के लिए आवश्यक सार्वजनिक उद्घोषणा की जा सकेगी। गलत पार्किंग, यातायात जाम, मार्ग परिवर्तन या किसी विशेष यातायात निर्देश की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में तत्काल दी जा सकेगी। मॉडल रोड पर सीसीटीवी कैमरे, वीएमडी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट को एकीकृत कर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की योजना है।

सर्विस रोड का होगा बेहतर इस्तेमाल
मॉडल रोड के मुख्य कैरिजवे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सर्विस रोड के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा। यातायात पुलिस सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था पर निगरानी रखेगी। जिन स्थानों पर अनावश्यक कट या अधिक संख्या में कट होने से यातायात प्रभावित हो रहा है, वहां आवश्यकता के अनुसार कटों को कम करने की संभावना भी देखी जाएगी।


---------------------------
छह सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इन सड़कों पर यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। कार्य आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी को परियोजना का काम चार माह में पूरा करना होगा। -क्षितिज कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed