फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration swings into action ahead of rains; ADC expresses displeasure over polythene found in drains.

Gurugram News: बारिश से पहले जागा प्रशासन, एडीसी ने नालों में मिले पॉलिथीन पर जताई नाराजगी

Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Administration swings into action ahead of rains; ADC expresses displeasure over polythene found in drains.
जलभराव और अतिक्रमण पर सख्त हुई एडीसी ज्योति, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मानसून की दस्तक से पहले जिला प्रशासन जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने शहर के विभिन्न जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को साफ चेतावनी दी कि बारिश से पहले पानी निकासी के सभी इंतजाम हर हाल में पूरे किए जाएं। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मंगलवार को एडीसी ने एमएसएसएस-2, अडबर चौक, एमडीए कार्यालय क्षेत्र और बड़कली चौक का दौरा कर नालों, सीवरों और जल निकासी व्यवस्थाओं की हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान नालों में भारी मात्रा में पॉलिथीन और कचरा मिलने पर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूरे शहर में दोबारा सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की शिकायतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी विभाग संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्य पूरे करें। उन्होंने सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलोनियों में भी जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़कली चौक पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आया। एडीसी ने बताया कि ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। तय स्थानों के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान और कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बड़कली चौक पर अतिक्रमण हटाने के अभियान की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हर 10 से 15 दिन में एंटी-एनक्रोचमेंट अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। एनएच-248ए पर यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed