फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration keeping an eye on adulterators during the festive season

Gurugram News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर प्रशासन की नजर

Wed, 14 Oct 2026 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Administration keeping an eye on adulterators during the festive season
-उपायुक्त की चेतावनी, खाद्य गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीसी उत्तम सिंह ने मिठाई विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को चेतावनी दी है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी या मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने सभी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं। ऐसे में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विक्रेताओं से मांग के अनुसार ही मिठाइयां तैयार करने और उन्हें लंबे समय तक स्टोर करने से बचने की अपील की। मिठाइयों के निर्माण के दौरान स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी-
डीसी ने दूध, मावा, मिठाई, ड्राई फ्रूट और चॉकलेट सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। इससे उपभोक्ताओं को उत्पाद की गुणवत्ता और उपयोग की अवधि की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील-
डीसी उत्तम सिंह ने नागरिकों से मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, निर्माण एवं समाप्ति तिथि और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed