{"_id":"69fb8d8bbbd90b5a910b3f1d","slug":"administration-cracks-down-on-encroachments-in-nagina-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111837-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगीना में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगीना में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
-, मुनादी कराकर दुकानदारों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना कस्बे के मुख्य बाजार और गोरवाली चौक की सूरत जल्द बदली हुई नजर आएगी। स्थानीय प्रशासन ने बाजार के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कमर कस ली है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पंचायत के सहयोग से बाजार में मुनादी कराई है, जिसमें दुकानदारों से नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है।
बीडीपीओ विशाल आजाद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कस्बे की व्यवस्था को सुधारना है। उन्होंने कहा, हम बल प्रयोग के बजाय आपसी सहयोग और समन्वय से शहर की तस्वीर बदलना चाहते हैं। दुकानदारों से आग्रह है कि वे नालों के ऊपर रखा अपना सामान और अन्य स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण खुद हटा लें, ताकि सफाई अभियान को गति दी जा सके। चेतावनी दी है कि यदि अपील के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे मामलों में न केवल अवैध निर्माण ढहाया जाएगा, बल्कि संबंधित दुकानदारों से भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
दुकानदारों ने किया पहल का स्वागत :
प्रशासन की इस सकारात्मक पहल का स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारी रजत, मुरारी और ओमकार सहित कई दुकानदारों का कहना है कि नालों की सफाई होने से जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी और बाजार स्वच्छ दिखेगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की इस चेतावनी और अपील का जमीन पर कितना असर होता है और बाजार की तस्वीर कितनी जल्दी बदलती है।