{"_id":"64e1033a29dc91b16f0752e9","slug":"actor-sonu-sood-raised-the-demand-to-open-a-university-in-nuh-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-832197-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अभिनेता सोनू सूद ने उठाई नूंह में विश्वविद्यालय खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अभिनेता सोनू सूद ने उठाई नूंह में विश्वविद्यालय खोलने की मांग
Sat, 19 Aug 2023 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल : बोले-सरकार पहल करे तो उनकी संस्था से भी मिलेगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद जिला देश में चर्चाओं में है। अलग-अलग संगठनों से जुड़े विभिन्न बुद्धिजीवी लोगों की नूंह हिंसा पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने नूंह जिले में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है। एक वीडियो संदेश के माध्यम से जिले में विश्वविद्यालय की मांग करने वाले अभिनेता सोनू सूद की मेवात में चारों तरफ तारीफ की जा रही है। अभिनेता द्वारा जारी वीडियो संदेश मेवातियों के सोशल मीडिया पेज पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो संदेश में अभिनेता सोनू सूद कह रहे हैं कि नूंह में हुई हिंसा के पीछे एक कारण यह भी है कि यहां पर लोगों में अज्ञानता है। नूंह में यूनिवर्सिटी खोली जानी चाहिए। उन्होंने मेवाती छात्र-छात्राओं के भविष्य की चिंता करते हुए कहा कि जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में मेवाती बच्चे अलग-अलग राज्यों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं अशिक्षित है। इसके पीछे एक मुख्य कारण यह है कि लड़कियों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है, यदि मेवात में विश्वविद्यालय होगा तो पढ़ाई का माहौल निरंतर बना रहेगा। बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों की संख्या कम हो जाएगी तो मेवात और देश के भविष्य में सुधार होगा। उन्होंने सरकार से विशेष तौर पर मांग करते हुए कहा कि पिछड़े जिलों में शामिल नूंह में विश्वविद्यालय बनाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी फाउंडेशन नूंह में विश्वविद्यालय खोलने में सरकार का सहयोग करने को तत्पर है।बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सभी के साथ की जरूरत है। अभिनेता के वीडियो संदेश आने के बाद ज्यादातर मेवात के युवा और बुद्धिजीवी वर्ग लोग इसे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट करते हुए उनका धन्यवाद कर रहे हैं।