{"_id":"68a76e86ff55272ce80cba23","slug":"action-may-be-taken-against-officials-in-manesar-corporation-cleaning-scam-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65239-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर निगम सफाई घोटाले में अधिकारियों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर निगम सफाई घोटाले में अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
- एजेंसी को भुगतान करने वाले पहलुओं पर भी हो रही है जांच
- 65 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान के मामले में जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम में कूड़ा उठाने वाली कंपनी को 65 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान के मामले की जांच शुरू हो गई है। इस जांच में कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मुख्यालय की ओर से गठित जांच कमेटी की ओर से कंपनी को लाभ पहुंचाने वालों की भूमिका पर जांच की जा रही है। कमेटी यह जानना चाहती है कि विभागीय लोगों को जब यह पता था कि कंपनी की ओर से मैनपावर व अन्य संसाधनों का उपयोग मानक के हिसाब से नहीं था। उसके बाद कब और क्या एक्शन लिया गया है। इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।
तीन साल पहले कूड़ा उठाने वाली कंपनी के नाम पर 65 करोड़ के गोलमाल की जांच चल रही है। मानेसर नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी से दो साल के लिए 105 करोड़ रुपये में करार हुआ था। जिसमें से 90 करोड़ रुपये कंपनी को दिया जा चुका है। उसी काम को प्रदेश की नई सरकार की ओर से पांच साल के लिए 35 करोड़ में ठेका हुआ है। उस कंपनी को भुगतान करने वाले अब जांच के दायरे में हैं। शहरी निकाय विभाग की ओर से गठित होने वाली कमेटी इस मामले की जांच करेगी।
हर माह साढ़े चार करोड़ का भुगतान
मानेसर निगम ने फरवरी 2023 में आकांक्षा इंटरप्राइजेज को 105 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सफाई का टेंडर सौंपा था। मानेसर निगम के 30 गांव और कुछ सेक्टरों की सड़कों की सफाई मशीनों और 1900 कर्मचारियों से करवाना था। आरोप है कि एजेंसी ने 500 के आसपास कर्मचारियों से ही सफाई करवाई थी। बिना जांच के ही एजेंसी को हर माह साढ़े चार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसको लेकर निगम से टेंडर से संबंधित बीते माह ही रिकॉर्ड लिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर में सफाई को लेकर मुख्यालय की ओर से गठित कमेटी जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - आयुष सिन्हा आयुक्त, नगर निगम, मानेसर, गुरुग्राम