फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Acquisition of RD City stalled, builder took stay

आरडी सिटी का अधिग्रहण रुका, बिल्डर ने लिया स्टे

Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of RD City stalled, builder took stay
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा शहर की 11 सोसाइटियों का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में इनमें से एक सोसाइटी आरडी सिटी का अधिग्रहण फिलहाल रुक गया है। सोसाइटी के बिल्डर ने इस मामले में कोर्ट से स्टे ले लिया है। मामले को लेकर सोमवार को एसटीपी संजीव मान ने भी बैठक ली। यहां बिल्डर व सोसाइटी के लोगों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

एसटीपी द्वारा ली गई बैठक में सोसाइटी निवासी बोले कि चाहते हैं कि उनकी सोसाइटी को नगर निगम जल्द से जल्द अधिग्रहण करे, लेकिन इस प्रक्रिया में पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को सोसाइटी का अधिग्रहण करना है। इस पर बिल्डर ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। अब सोसाइटी के नगर निगम में जाने का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है। लोगों ने यह भी मांग उठाई कि उन्हें सोसाइटी में संपत्ति बेचने-खरीदने का अधिकार दिया जाए। सोसाइटी के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम को सौंपा जाए।
विज्ञापन

विधायक से भी की मुलाकात
आरडी सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीन यादव ने अन्य सदस्यों सहित मामले को लेकर विधायक सुधीर सिंघला से भी मुलाकात की। विधायक को बताया कि आसार ऐेसे हो रहे हैं कि टेकओवर होने वाली सोसाइटियों की सूची में से कहीं आरडी सिटी का नाम अंतिम समय में बाहर न हो जाए। विधायक ने आश्वासन दिया कि आरडी सिटी को नगर निगम द्वारा अधिग्रहण करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। यहां सोसाइटी के एएन अग्रवाल, चैताली मंडहोतरा आदि मौजूद रहे। सीनियर टाउन प्लानर संजीव मान का कहना है कि कोर्ट के स्टे की अभी जानकारी नहीं है, बिल्डर व सोसाइटी के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी हैं, अब कोर्ट से जो भी निर्णय होगा, उसी के आधार आगे की प्रक्रिया अमल मेें लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed