फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ACP Sadar will conduct departmental inquiry into the suspension of Inspector

इंस्पेक्टर के निलंबन की विभागीय जांच एसीपी सदर को

Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
ACP Sadar will conduct departmental inquiry into the suspension of Inspector
गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी में पांच माह पहले मेडिकल के छात्र की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में निलंबित हुए इंस्पेक्टर की विभागीय जांच एसीपी सदर अमन यादव करेंगे। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि जांच के दौरान हत्यारोपियों से पैसा लेकर उनको लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को शामली के रहने वाले विनीत की नजफगढ़ के रहने वाले लकी ने अपने भाई व दोस्तों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस के बाद सीआईए सेक्टर दस की टीम ने किया था। सीआईए दस की टीम ने मुख्य आरोपी लकी को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। छानबीन के दौरान पता चला है कि फाइल पांच दिन ही सीआईए के पास रही। उसके बाद फाइल एसटीएफ के पास चली गई।
विज्ञापन

विनीत के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक को शिकायत देकर कहा था कि कमिश्नरी की पुलिस जांच में शिथिलता बरत रही है। जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाए। जिसके बाद जांच एसटीएफ को मिल गई थी। एसटीएफ की ओर से हुई जांच में सीआईए प्रभारी की ओर से जांच में कुछ झोल पाया गया। जिसमें आरोपियों से पैसा लेने का आरोप भी लगा है। एसटीएफ ने इस बिंदु पर भी जांच की है। जिसके बाद उसकी ओर से डीजीपी को जानकारी दी गई थी। उसी पत्र के आधार पर पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर बिजेन्द्र हुड्डा को निलंबित कर जांच एसपी सदर अमन यादव को दे दी है। एसटीएफ की ओर से डीजी को लिखे पत्र और इंस्पेक्टर को निलंबित करने का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। जिसके बाद एसटीएफ और कमिश्नरी की पुलिस की ओर से पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल को जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश उन्हें मिला है। फाइल पढ़ने के बाद जांच के लिए आरोपी को नोटिस भेजा जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा।
अमन यादव, एसीपी , सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed