फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Acid poured on girl's face, effect on eyes

युवती के चेहरे पर डाला तेजाब, आंखों पर असर

Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Acid poured on girl's face, effect on eyes
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर में बुधवार रात आठ बजे फाजिलपुर रोड पर पीजी में रहने वाली युवती के चेहरे पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवती का रिश्तेदार है। युवती को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि वह खुद शादीशुदा है। इसी बात पर रंजिश रखता था।
विज्ञापन

फर्रुखनगर में फाजिलपुर रोड पर पीजी में रहने वाली एक युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। युवक से वह पहले बातचीत करती थी अब दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं है, जिसका बदला लेने के लिए युवक ने उसे पीजी के बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार तेजाब उसके चेहरे पर फेंका। इससे आंखों व चेहरे पर गहरा प्रभाव पड़ा है। तेजाब डालकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने एसजीटी अस्पताल बुढेड़ा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जींद निवासी पीड़ित युवती फर्रुखनगर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव फतेहपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है जो फाजिलपुर मोड़ स्थित पीजी में रहती है। बुधवार रात करीब 8 बजे पीजी के बाहर बैठ कर मोबाइल से किसी परिचित से बात कर रही थी। उसी दौरान एक युवक आया और पीछे से उसके बाल पकड़े और चेहरे पर बोतल में रखा तेजाब डाल दिया। तेजाब डालते ही युवती अपने बचाव में शोर मचाने लगी और वह युवक मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया और युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की छानबीन में पता चला है कि दोनों रिश्तेदार हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
-वीर सिंह, एसीपी, पटौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed