फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused who stole more than thirty tractors arrested

Gurugram News: तीस से अधिक ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused who stole more than thirty tractors arrested
- आरोपी के कब्जे से 11 ट्रैक्टर और दो ट्राॅली बरामद, दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन

- हत्या के प्रयास, डकैती, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार रखने की वारदातों को दे चुका है अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर आरोपी को बीते 17 नवंबर को गांव इखांका भरतपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर चोरी करने की ढाई दर्जन से भी अधिक वारदात के अलावा हत्या करने का प्रयास, डकैती, लूट, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार रखने की लगभग एक दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका है।
बीती 11 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाना पटौदी में एक लिखित शिकायत दी थी कि बीते 30/31 अक्तूबर की रात को गांव पटौदी में उनके प्लॉट में खड़े ट्रैक्टर व ट्राॅली को किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया। थाना पटौदी में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा फर्रुखनगर के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को बीते 17 नवंबर को गांव इखांका भरतपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू निवासी गांव भंडारा जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने गुरुग्राम से ट्रैक्टर चोरी करने की 20 अन्य वारदातों और रेवाड़ी से पांच वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के साथियों के साथ करता था ट्रैक्टर चोरी
आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने गिरोह के साथियों के साथ ट्रैक्टर चोरी करता है। ट्रैक्टर चोरी करने के बाद चोरी किए गए ट्रैक्टर के फर्जी कागजात बनाकर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में लगभग चार से पांच लाख रुपये में बेचते हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी हुए 11 ट्रैक्टर, दो ट्राॅलियां व कागजात बरामद किए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस की टीम ट्रैक्टर चोरी मामले में दो आरोपी इब्राहिम व सीताराम को पहले ही गिरफ्तार की चुकी है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी नखरुद्दीन के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी करने के संबंध में 17 मामले दर्ज हैं। वहीं, फरीदाबाद में दो मामले, नूंह में एक मामला और शस्त्र अधिनियम, चोरी करने, मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास इत्यादि अपराधों के संबंध में नौ अभियोग राजस्थान में और डकैती करने के संबंध में एक मामला उत्तर प्रदेश में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed