फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused who shot at shopkeeper sent to jail

Gurugram News: दुकानदार पर गोली चलाने वाले आरोपी भेजे जेल

Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused who shot at shopkeeper sent to jail
वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद, बेचने वाले की तलाश
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के खोह गांव में चार दिन पहले परचून की दुकान पर बैठे युवक पर गोली चलाने वाले चार आरोपियों की सोमवार को पुलिस रिमांड पूरी हो गई। सीआईए मानेसर की टीम ने उनकी निशानदेही पर एक तमंचा व एक कारतूस दिल्ली से बरामद किया है। हथियार बेचने वाले की तलाश में एक टीम बिहार गई थी। जो बैरंग वापस आ गई।


बता दें कि आठ दिन पहले एक खोह गांव के एक व्यक्ति ने आईएमटी थाना पुलिस को बताया था कि शाम के समय परचून की दुकान पर उसका पोता दिशांत बैठा था। जिसे बाइक सवार अज्ञात दो लोगों ने गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच करते हुए उप-निरीक्षक ललित कुमार, प्रभारी अपराध शाखा मानेसर ने चार लोगों को दबोचा है। उनकी पहचान ओमकार शुक्ला, मोहित कुमार, सौरभ कुमार उर्फ स्टेली व अनिकेत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी ओमकार दिल्ली में, मोहित कुमार बिहार में पढ़ाई करता है। सौरभ व अनिकेत नोएडा में एक मोबाइल कम्पनी में काम करते हैं। दस दिन पहले ओमकार अपनी एक दोस्त जो खोह गांव में रहती है। उससे मिलने आया था। दिशांत ने अंधेरे में मिलते हुए देख लिया था। जिस पर दिशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार की पिटाई कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed