{"_id":"6abd25f349417c27fe0dd9d9","slug":"accused-sent-to-jail-in-the-case-of-counterfeit-blood-pressure-medication-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102799-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीपी की नकली दवा के मामले में आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीपी की नकली दवा के मामले में आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीपी की नकली दवाई (टेल्मा-एएम टैबलेट ) मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार की चार दिन की पुलिस रिमांड बाद बुधवार की अदालत में पेश किया गया। रिमांड पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
एफडीए गुरुग्राम ने काशीपुर निवासी प्रदीप कुमार को 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत से चार दिन का रिमांड लेकर उससे पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि प्रदीप कथित तौर पर फैक्ट्री में ऑपरेटर के तौर पर काम करता था और नकली टेल्मा-एएम टैबलेट बनाने में उसकी भूमिका थी। अधिकारियों के अनुसार, प्रदीप से पूछताछ के बाद संबंधित कंपनी और उसके निदेशक से जुड़े तथ्य भी जांच में सामने आए। मामले में इससे पहले सुव्रत द्विवेदी, जुवैर और विपिन कुमार और ऊधम सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। एफडीए की टीम की ओर से इस मामले में दवा के निर्माण और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। संवाद