फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused retired from Health Department arrested with 1499 intoxicating cough syrups

Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग से रिटायर आरोपी 1499 नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused retired from Health Department arrested with 1499 intoxicating cough syrups
हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दी थी दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख पुलिस महानिदेशक ओपीसिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक पंखुडी कुमार के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 1499 नशीले कफ सिरप (कोडिन) बरामद की। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद अनिल कुमार वशिष्ठ एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट फिरोजपुर झिरका खंड के गांव बीवा बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को सूचना दी कि मुश्ताक अहमद निवासी गांव बींवा जिला नूंह नशीले कफ सिरप बेचता है और अपने घर में बहुत ज्यादा मात्रा में नशीले कफ सिरप का जखीरा रखें हुए है। टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा। इस दौरान उसके घर से करीब 13 पेटी जिसमें 1499 नशीले कफ सिरप बरामद की गईं, जिसके संबंध में थाना फिरोजपुर झिरका में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी ने बताया कि आरोपी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है और काफी समय से नशीले कफ सिरप बेचता है। मनोज सागवान ने आगे बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी जहां से भी यह नशीला पदार्थ खरीद कर लाया था और जहां सप्लाई करता था, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है। जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed