फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of shooting young man in hotel arrested

Gurugram News: होटल में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting young man in hotel arrested
जन्मदिन पार्टी में कहासुनी के बाद साथी को मारी थी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर थाना क्षेत्र स्थित होटल में जन्मदिन पार्टी में आपसी कहासुनी के दौरान युवक को गोली मारने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली का शातिर चोर है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर स्थित एक होटल के कर्मचारी ने शिकायत में पुलिस को बताया था कि बीती 19 फरवरी को जन्मदिन मनाने होटल आए युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी और वहां से सभी भाग गए। कुछ देर बाद उन्होंने वापस आकर होटल कर्मियों को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मानेसर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुटी थी। अपराध शाखा मानेसर के उपनिरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मानेसर से आरोपी निशांत उर्फ चमकीला निवासी गांव खेड़ा, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शातिर चोर है। उसके खिलाफ 6 चोरी के मामले दिल्ली में दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed