फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of shooting two for demanding money for goods arrested

Gurugram News: सामान के पैसे मांगने पर दो को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting two for demanding money for goods arrested
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो खाली कारतूस बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में सामान के पैसे मांगने पर दो को गोली मारने के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार शनिवार को एक व्यक्ति ने सेक्टर-93 पुलिस चौकी में शिकायत दी कि वह गांव गढ़ी हरसरू में एक दुकान पर बैठा था। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। इसी दौरान एक लड़का दुकान पर सामान लेने आया। दुकानदार ने जब सामान के पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया और पिस्तौल से फायर कर दिया, जिसमें यह बच गया। लेकिन उसके साथ बैठे व्यक्ति सतीश को कंधे पर गोली के छर्रे लगे। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मार दी। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं रविवार को पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी दुकानदार से कुछ समय पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उसने उस पर गोली चलाई। आपसी कहासुनी को लेकर ही उसने इसके साथ ही पढ़ने वाले एक अन्य युवक पर भी गोली चलाई। जिसमें वह बच गया लेकिन उसके दो अन्य साथी गोली से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed