फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of murder of woman living in consensual relationship arrested

लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of woman living in consensual relationship arrested
गुरुग्राम। सहमति संबंध में रहने वाली महिला मित्र की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में सुशांतलोक थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गोल्ड सूक मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में तीन साल पहले महिला के पति की दिल्ली में हत्या करने की बात भी कबूली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 घंटे पहले कन्हैई गांव में कमला (45) की गला घोंट कर हत्या करने का मामला उसके बेटे बलीराम ने दर्ज कराया था। आरोपी मित्र सुरेन्द्र मौके से फरार हो गया था। उसके बेटे ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पिता महेश प्रसाद करीब 3 साल पहले उसकी मां व बच्चों को छोड़कर कहीं चले गए थे। वह दो भाई व दो बहन हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह सब मजदूरी करते हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि तीन साल पहले कमला के साथ मिलकर उसने उसके पति महेश की हत्या की थी और शव नहर के किनारे फेंक दिया था। उसके कुछ दिन बाद कमला की ओर से दिल्ली के जाफरपुर थाने में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुशांतलोक थाना पुलिस ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

परचून की दुकान चलाता था सुरेन्द्र
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेन्द्र की परचून की मुंढेला गांव में दुकान थी। कमला अपने परिवार के साथ वहां पर रहती थी। सामान खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उसने सुरेन्द्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों को छोड़कर कमला के साथ रहता था आरोपी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सुरेन्द्र के दो बच्चेे हैं। जिनकी उम्र दस से बारह साल है। वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर कमला के साथ कन्हैई गांव में किराए पर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला पर संदेह हो गया था आरोपी को
मामले की जांच कर रहे एसआई ऋषिपाल ने बताया कि आरोपी ने बताया कि कमला ने इन दिनों मोबाइल पर किसी और से बातचीत करना शुरू कर दिया था। जिसका वह विरोध करता था। इस बात पर दोनों की लड़ाई होती थी। रोज-रोज की चिकचिक से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया । उसे इस बात का भी डर था कि अगर वह उसे नहीं मारेगा तो वह किसी के साथ मिलकर उसे भी मार सकती है।
वर्जन
आरोपी ने डबल मर्डर की बात कबूली है। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।
वीरेन्द्र सिंह विज, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed