फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of fraud of Rs 6 crore arrested from Mumbai airport

Gurugram News: 6 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 6 crore arrested from Mumbai airport
विदेश भागने की तैयारी में था, एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करने के बाद दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने सवा छह करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जांच करते हुए आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से विदेश जा रहा था, उसी समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देशभर के सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया हुआ था। जबकि इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
साइबर एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हरमीत सिंह मलिक निवासी आनंद विहार, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस थाना साइबर दक्षिण के द्वारा आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी को अंदेशा था की आरोपी देश से बाहर है या देश छोड़कर भाग सकता है। इसलिए तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया गया। इसी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया जब वह देश छोड़कर भागने वाला था। अभी तक के अनुसंधान में आरोपी पर हवाला का कारोबार करने और पैसे को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से देश से बाहर भेजने का आरोप है। आरोपी लंबे समय से हवाला का कारोबार कर रहा है। लुक आउट सर्कुलर किसी पुलिस एजेंसी द्वारा तब जारी करवाया जाता है जबकि आरोपी देश छोड़कर भाग सकता है या किसी दूसरे देश से वापस भारत आ सकता है, और उसे लैंड पोर्ट, सी पोर्ट या एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह गिरोह का मुख्य सरगना है । पुलिस ने आरोपी के पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है । जिनकी पहचान शांतनु आनंद, कार्तिक शर्मा, तरुण कुमार डूडेजा, राकेश शर्मा व यश शर्मा के रूप में हुई है। बता दे कि आरोपियों ने एक कंपनी के खाते से धोखाधड़ी से लगभग 6 करोड़ 14 लाख रुपये निकाले थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed