{"_id":"6879361711276a62f206f0bc","slug":"accused-of-fraud-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62531-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी प्रोफेसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी प्रोफेसर बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
10 प्रतिशत कमीशन के नाम पर बेचा हुआ था आरोपी ने बैंक खाता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 80 हजार रुपये ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के भादवास मोहल्ले निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 28 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि उनके पास फोन आया था। फोन पर बात करने वाले ने बताया कि वह प्रोफेसर है। ठग ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस जांच में पता चला कि ठगी गई राशि में से 45 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में आए थे। आरोपी ने यह बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर होने वाली राशि के 10 प्रतिशत कमीशन पर बेचा था।