फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of conversion by holding prayer meeting in private residence

Gurugram News: निजी आवास में प्रार्थना सभा कर मतांतरण करने का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accused of conversion by holding prayer meeting in private residence
वार्ड-21 का मामला, स्थानीय लोगों ने लिखित शिकायत दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। शहर के वार्ड-21 में निजी आवास में प्रार्थना सभा कर परिवार पर मतांतरण करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।



शहर थाना पुलिस को वार्ड-21 की चुंगी नंबर एक पर रहने वाले स्थानीय लोगों ने यहां के निजी मकान में प्रार्थना सभा कर रहे कुछ लोगों पर मतांतरण कराने के लिए लोगों को उक्साने का आरोप लगाया है। जिसकी लिखित में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक ही परिवार के सदस्य एकजुट होकर लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए उक्सा रहे हैं। हरपाल ने बताया कि प्रार्थना सभा के माध्यम से लोगों को धर्म बदलने के नाम पर लाखों रुपये का प्रलोभन दिया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप लगाने वाले लोगों की लिखित में शिकायत ले ली है। एसआई संदीप ने बताया कि मतांतरण कराने के नाम पर दी गई शिकायत पर सरकारी अधिवक्ता से सलाह ली जाएगी। अधिवक्ता द्वारा दी जाने वाली सलाह के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed