फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of cheating crores by creating fake company

फर्जी कंपनी बनाकर करीब 1500 लोगों से ठगी का आरोप

Sat, 06 Feb 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating crores by creating fake company
गुुरुग्राम। फर्जी कंपनी बनाकर उसमें निवेश के नाम पर करीब 1500 लोगों से 16-17 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने झुंझनू जिले के निवासी एक युवक पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस उपायुक्त को मामले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस गुरुग्राम निवासी राजवंती देवी ने पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) को दी लिखित शिकायत में बताया कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के मूल निवासी मनीष चौधरी का उनके घर आना जाना था। उसके साथ उसकी मौसी का बेटा मुकेंदर उर्फ मुक्कू भी आता था। पिछले 8 जुलाई को मनीष राजवंती के घर आया और उनको बताया कि उसने स्पार्क लाइफ नामक एक कंपनी खोल रखी है, जिसका कार्यालय सोहना रोड स्थित स्पेज आईटी पार्क में चल रहा है। मनीष के मुताबिक कंपनी में निवेश करने पर वह कुल धनराशि का 10.8 फीसदी (दो किस्तों में) प्रतिमाह उपभोक्ताओं को वापस कर रहा है और उस पर 5.4 फीसदी का ब्याज भी दे रहा है।
विज्ञापन

अच्छे मुनाफे की चाह में निवेश किया पैसा
मनीष की बातों में आकर अच्छे मुनाफे की चाह में राजवंती ने खुद अपने पति व अपनी बेटी के नाम पर 3 आईडी बनवाई और उसमें 4 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में राजवंती के पति ने अपनी बहन से भी बात कर उनसे भी 4 लाख रुपये निवेश कराए। पिछले 5 दिसंबर को ही मनीष राजवंती से 5 लाख रुपये लेने के लिए घर आया तो राजवंती ने उससे कंपनी के बारे में पूछताछ की। इस पर मनीष ने बताया कि उसकी कंपनी आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कंपनी में निवेश की कही थी बात
मनीष ने राजवंती को बताया कि वह उपभोक्ताओं के पैसों को अंतरराष्ट्रीय होटल बुकिंग कंपनी में निवेश करता है और यहीं से उसको मोटा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। मनीष ने यह भी बताया कि उसका भाई एचडीएफसी बैंक नागौर में कार्यरत है। राजवंती के मुताबिक उनको बाद में पता चला कि मनीष ने निवेश के नाम पर करीब 1500 लोगों के साथ लगभग 17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले की जांच में अपराध शाखा के साथ ही पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed