{"_id":"6761d277fe932f627f08f8c9","slug":"accused-of-cheating-by-posting-advertisement-of-selling-dogs-on-facebook-arrested-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2426088-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फेसबुक पर कुत्ते बेचने का विज्ञापन डाल ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फेसबुक पर कुत्ते बेचने का विज्ञापन डाल ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कई लोगों के साथ कर चुका है ठगी,
आरोपी पर पंजाब व महाराष्ट्र में दर्ज हैं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापन देकर ठगी करने के एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी युवक फेसबुक के माध्यम से अच्छी नस्ल के कुत्ते बेचने का विज्ञापन डाल लोगों से ठगी करता था। आरोपी पर पंजाब व महाराष्ट्र में शिकायतें दर्ज है। साथ ही कई लोगों के साथ ठगी करने की पुष्टि भी हुई है। इसके पास मध्यप्रदेश के पते पर एक सिम कार्ड बरामद हुई है।
साइबर थाना पुलिस के मुताबिक एक टीम को सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी पुन्हाना का रहने वाला अराफात साइबर ठगी में संलिप्त है। जो फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों का प्रयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अच्छी नस्ल के कुत्ते और पपी बेचने का विज्ञापन डाल कर लोगों को ठगता है। पुलिस ने बताया कि जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अराफात को होडल रोड जयसिंहपुर मोड़ से दबोचा गया है। तलाशी लेने पर एक फोन मिला, जिसमें एक फर्जी सिम कार्ड था। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी पाई गई। इसी प्रकार कई यूपीआई खाते मिले और फोन की गैलरी चेक करने पर संदिग्ध चैटिंग मिल। आरोपी के मोबाइल नंबर पर पंजाब के गुरदासपुर और महाराष्ट्र के पुने से साइबर ठगी की शिकायत दर्ज होने को जानकारी सामने आई है। आरोपी को नियम अनुसार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फोटो:- पुलिस गिरफ्त में आरोपी।